फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : टीकाकरण 15 और 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हज पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण 15 और 16 जुलाई को होगा। यह जानकारी जिला हज ट्रेनर अख्तर आलम ने दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले से कुल 443 हज यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। हज यात्रियों का टीकाकरण होना है। जिसके लिए 15 जुलाई को 10 बजे से चार बजे तक मदरसा मिस्बाहुलउलूम विधियानी खलीलाबाद और मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां बाजार पर हाजियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा पर जाने वालों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 16 जुलाई को मदरसा मौलाना आजाद एंग्लो अरेबिक स्कूल मोतीनगर खलीलाबाद और मदरसा अतहरूल उलूम अमरडोभा में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें