संतकबीरनगर। साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को धनघटा क्षेत्र के हैंसर ब्लाॅक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में बताया। उन्हें किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न देने तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, एसओ धनघटा जय प्रकाश दूबे, एसआई रमेश यादवआदि मौजूद रहे। संवाद