खलीलाबाद के साधन सहकारी समिति मीरगंज में किसान पाठशाला में मौजूद किसान-संवाद
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र खलीलाबाद के साधन सहकारी समिति मीरगंज में द मिलियन फार्मर्स के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी व किसान पाठशाला का आयोजन हुआ। तकनीकी सहायक टंडन मणि त्रिपाठी ने रबी, दलहन, तिलहन की नवीन प्रजातियां एवं उत्पादन तकनीक के बारे में चर्चा की। प्राकृतिक खेती एवं हरी खाद के बारे में भी बताया। कहा कि किसान अपने खेतों में अप्रैल में ढैंचे की बुआई करें एवं 40-45 दिन बाद फसल की पलटाई कर दें। इससे खेत में हरी खाद तैयार हो जाएगी। फसलों में कीटनाशक एवं उर्वरक का ड्रोन से ही प्रयोग करें। खरपतवार नाशक का प्रयोग कदापि न करें। रामाज्ञा चौधरी, हुवेदार अहमद, ओमकार राय, विरेन्द्र पाठक, जयराम सिंह, हरिकेश पांडेय, हरिनंदन पटेल, वेदव्यास सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद