फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट बनाने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विद्यालय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला  का  आयोजन  हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में आयोज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शुक्रवार को विद्यालय स्तरीय छात्र-छात्रा कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बैनर तले किया गया। इसमें जनपद समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्रों को प्रोजेक्ट बनाने की जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की थीम अंडरस्टैंडिंग इकोसिस्टम फॉर हेल्थ एंड वेल बीइंग है। इस विषय के अंतर्गत बाल वैज्ञानिकों को दो-दो के ग्रुप में प्रोजेक्ट बनाना है। विद्यालय के छात्र प्रसून शुक्ल और वंश कुमार द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट बायोडायवर्सिटी आफ आमी रिवर, जयकुमार चौरसिया एवं श्रेयांश मिश्रा द्वारा बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट यूज ऑफ बायोफर्टिलाइजर और हाॅर्म ऑफ केमिकल फर्टिलाइजर ओवर लोकल पापुलेशन पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं ने भी सुझाव दिए तथा सभी ने 30 सितंबर को होने वाली विद्यालय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपने प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत करने का वादा किया।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट से दोहरा लाभ होगा। ग्रुप में कार्य करने की भावना में वृद्धि होगी, बोर्ड परीक्षा में जो प्रोजेक्ट की जरूरत पड़ती है, उसमें भी लाभ होगा तथा इसी प्रोजेक्ट से विद्यालय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में यदि चयनित होते हैं तो जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रतिभा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक योगेंद्र सिंह, संत मोहन त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र यादव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें