फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए आपराधिक कानून की दी जानकारी

Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को नए आपराधिक कानून के बारे में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीओ यातायात व लाइंस की देखरेख में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह ने 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी थानों के एक तिहाई निरीक्षक, एसआई, हेड मुहर्रिर, मुख्य आरक्षी, आरक्षी को नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। विशेष रूप से शून्य एफआईआर की अवधारणा, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नए अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें