संतकबीरनगर। मगहर से बृहस्पतिवार की रात में बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस हलकान रही। हालांकि पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया।
बेलवा मिश्र गांव निवासी शमीम अहमद मगहर कस्बा के कसाई टोला में किराये का मकान लेकर रहते हैं। बृहस्पतिवार को उसने चार साल के बेटे रियाज के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मुंबई में रहती है और अभी कुछ दिन पहले ही वह घर पर आई थी।
शाम को वह अपने बच्चे के साथ कही पर चली गई और उसके पति ने बच्चा अपहरण होने की सूचना दे दिया। पूरा मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया।