फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्दल मित्रसेन यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र, एक ने लिया पर्चा

Fri, 03 May 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन के चौथे दिन जांच के बाद ही कलक्ट्रेट परिसर में मिला प्रवेश
विज्ञापन

- प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावक ही अंदर गए
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। नामांकन के चौथे दिन कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी मित्रसेन यादव ने डीएम कोर्ट में पर्चा दाखिल किया। वहीं राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी राम प्रवेश ने नामांकन पत्र लिया। सुरक्षा कर्मियों की जांच के बाद ही कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी मित्रसेन यादव समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। समर्थकों को कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया है। तलाशी के बाद प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जाने दिया। इसके बाद डीएम के सामने नामांकन दाखिल किया। साथ ही राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया से राम प्रवेश मिश्र ने नामांकन पत्र लिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अब तक कुल दो लोगाें ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। छह मई तक पर्चा दाखिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें