फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उड़ रही राख और धूल से आंखों में संक्रमण का बढ़ा खतरा

Wed, 02 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामजानकी मार्ग के निर्माण में ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

- राख लदी गाडियां भर रही फर्राटा, राहगीर और आस पास के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राम जानकी मार्ग पर दुल्हापार से धनघटा तक निर्माण कार्य में तेजी आई है। इधर ओवर लोड राख लदी गाड़ियों के फर्राटा भरने से उड़ रही धूल से राहगीरों और सड़क के किनारे बसे लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।

अयोध्या से जनकपुर तक जाने वाले ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग पर दुल्हापार से धनघटा तक चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके लिए जगह-जगह सड़क के किनारे मिट्टी और गिट्टी डाली जा रही है। इस मार्ग पर थर्मल पावर कारपोरेशन की राख से भरी ओवर लोड गाडियों की आवाजाही हो रही है। इस दौरान बहुत तेज राख और धूल उड़ रही है। जिसकी वजह से आस-पास रहने वाले लोगों के घरों और राहगीर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क किनारे दुकान चलाने वाले दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण योगेंद्र, सीताराम, अंगद यादव, जितेंद्र, गुलाब , नरसिंह प्रजापति, अशोक कुमार आदि का कहना है कि सड़क के किनारे गिराई जा रही मिट्टी व ओवरलोड राख भरी गाड़ियों से उड़ रही धूल से रास्ते पर चलना दुश्वार हो गया है। इस समय आई फ्लू भी पांव पसार रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच धूल में चलने से आखों में जलन व सांस फूलने लगता है। सड़क पर पानी डालने के साथ ही राख लदे वाहनों को सुरक्षित ढंग से आने-जाने की व्यवस्था प्रशासन को करानी चाहिए। डीएम संदीप कुमार ने बताया कि एसडीएम धनघटा को निर्देश दिया गया है कि कार्यदाई संस्था से वार्ता करके सड़क पर पानी डलवाने की व्यवस्था कराएं। राख लदे वाहनों को सुरक्षित ढंग से ले जाने के लिए संबंधित कंपनी को पत्राचार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें