फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से एलर्जी के बढ़े मरीज

Wed, 28 Aug 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल रोजाना पहुंच रहे स्किन के 70 से 80 मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव और उमस के बीच जिला अस्पताल में खुजली और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हर रोज ओपीडी में 70 से 80 मरीज स्किन संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। स्कीन से संबंधित मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है। साथ ही बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लाल चकत्ते वाले दाने और अन्य एलर्जी वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में 80 के करीब मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। शरीर पर लाल दाने आ जा रहे है। साथ ही चिकन पाॅक्स की भी समस्या आ रही है। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। जहां भी होती है वहां पर एक साथ कई लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इनमें काफी दर्द होता है। बताया कि त्वचा से संबंधित बीमारियों में कभी मेडिकल स्टोर से दवा न लें। ऐसे में आपकी बीमारी और बढ़ जाती है। बताया कि बारिश के बाद संक्रमण बढ़ने लगता है। भींगने के बाद अगर देर तक कपड़े न उतारे तो स्कीन संबंधी समस्या हो सकती है।

ऐसे करें बचाव

- घर से बाहर निकलने पर ज्यादा देर धूप में न रहें।

- हल्के सूती कपड़े पहनें, चेहरा ढकें।

- रात को सोने से पहले स्किन पर मॉश्चराइजर लगाएं।

- पानी खूब पीएं और चेहरे को दो से तीन बार धोते रहें।

- ज्यादा तला भोजन न करें, पसीने से भीगें कपड़े न पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें