फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे में नौकरी पाने की लालच में युवक ने गंवा दिए साढ़े सात लाख रुपये

Sat, 12 Aug 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो सगे भाइयों समेत चार पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। रेलवे में नौकरी पाने की लालच में युवक साढ़े सात लाख रुपये गंवा दिया। न नौकरी मिली न ही दिए रुपये वापस मिले। युवक ने पुलिस से शिकायत की। मेंहदावल पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।
मेंहदावल क्षेत्र के विसौवा निवासी अभिषेक पांडेय पुत्र उमा शंकर पांडे का आरोप है कि गांव के ही आदर्श चौरसिया, अमित चौरसिया, मालता देवी उसे रेलवे में टीईटी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने मामा मनोज चौरसिया निवासी अयोध्या जोत थाना, जिला महाराजगंज से मिलवाया। उसका मेडिकल करवा कर फर्जी रुप से नियुक्ति पत्र दिलवाया गया और घूस देने के लिए कहा गया। जिसमें उसके जरिये उनके बैंक खाते में 5,50000 रुपये भेजा गया। नकद में धीरे-धीरे 2,00000 रुपये दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वॉइनिंग करवाने के बहाने नई दिल्ली बुलाया गया फिर धनबाद में भी 10- 15 दिन तक भटकाया गया। फिर दिल्ली बुला लिया गया। बाद में पता चला कि सब फर्जी है। उसने बताया कि जब उक्त लोगों से पैसे की मांग करते हैं तो वो लोग धमकी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें