संतकबीरनगर में नौ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। भागने के फिराक में आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लग गई। पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार घनघटा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात नौ साल की लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया था और मौके से फरार हो गया था। युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
मंगलवार की देर रात ककरहा के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भगने लगा। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। जहा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।