फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: घरेलू विवाद बना जानलेवा- पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:13 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

दुधारा थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी लक्ष्मी 27 वर्ष का पति से विवाद चल रहा था। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। जिसके सम्बन्ध में अधिवक्ता ने दोनों को मेहदावल तहसील गेट पर बात चीत के  लिए बुलाया था।
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन व बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहदावल तहसील में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के धवरिया निवासी लक्ष्मी 27 वर्ष का पति से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था, जिसके सम्बन्ध में अधिवक्ता ने दोनों को मेहदावल तहसील गेट पर बातचीत के  लिए बुलाया था। जहाँ पति -पत्नी में विवाद हो गया उसी दौरान पति ने चाकू से लक्ष्मी के गले और पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर तड़पने लगी।

लोगो ने उसे सीएससी मेंहदावल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें