फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी कार्यालय पहुंची युवती, आत्मदाह का किया प्रयास- जानें क्या थी बड़ी वजह?

Thu, 20 Jun 2024 05:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

एसपी को दिए अपने शिकायत पत्र में युवती ने बताया कि वह 16 जून को वह अपने सहेली से मिलने रेलवे क्रासिंग पार जा रही थी। रास्ते में आरोपी खलीलाबाद का युवक जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसके न बैठने पर वह सिगरेट से जलाकर गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में पहले से ही मौजूद एक युवक और आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पर आत्महत्या करने वाली युवती को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलीलाबाद शहर में रहने वाली एक युवती ने दो लोगों पर केस में सुलह न करने पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके साथ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप मढ़ते हुए वह बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंच गई। अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी कार्यालय पर हडकंप मच गया। किसी तरह महिला पुलिस कर्मियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसे महिला थाने भेज दिया गया। एसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में युवती ने बताया कि वह 16 जून को वह अपने सहेली से मिलने रेलवे क्रासिंग पार जा रही थी।

रास्ते में आरोपी खलीलाबाद का युवक जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसके न बैठने पर वह सिगरेट से जलाकर गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में पहले से ही मौजूद एक युवक और आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किए।
विज्ञापन


आरोपी कहे कि इसे मार डालों, पुराना मुकदमा समाप्त हो जाएगा। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकली तो दोनों उसे हाकी से मारकर पैर तोड़ने का प्रयास करने लगे, जिससे उसकी मौत हो जाए। संयोग से ही वह बच पाई। इसके बाद जब वह यूपी 112 पर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस मामले में केस दर्ज नही की। युवती ने एसपी से मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाया।

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। घटना में जो सत्यता मिलेगा, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें