फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएमश्री स्कूलों में अब बच्चों का सर्वांगीण विकास का होगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन अब केवल परीक्षा के अंकों तक सीमित नहीं रहेगा। बच्चों को साल में दो बार समग्र प्रगति पत्र (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) दिया जाएगा। इसमें पढ़ाई के प्रदर्शन के साथ व्यवहार, जीवन कौशल, रुचियों, कला, उपस्थिति और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दर्ज होगी। जिले के 18 पीएमश्री स्कूलों में यह लागू होगा। प्रति विद्यार्थी 20 रुपये खर्च कर यह प्रगति पत्र तैयार होगा। एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इसका प्रारूप विकसित किया है। इसमें सीखने के स्तर, शैक्षिक उपलब्धियों, शिक्षक की टिप्पणी और अभिभावकों की प्रतिक्रिया दर्ज होगी। बीएसए अमित कुमार सिंह के अनुसार, इससे बच्चों की क्षमताओं व कठिनाइयों को समझकर सर्वांगीण विकास का आकलन होगा। प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें