फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुराल के लोगों ने की मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बेटी को ससुराल न रखने को लेकर ससुर और दामाद पक्ष में विवाद गहरा गया। खेत पर काम कर रहे ससुर के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरवनिया निवासी नूरुल हसन ने मेंहदावल थाने को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी जैबुनिशा की शादी पांच वर्ष पूर्व बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनी निवासी जलालुद्दीन से हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पीड़ित का आरोप है कि रविवार को शाम करीब चार बजे वह कौलपुर में अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गुलाम मोहम्मद, जलालुद्दीन, ग्यासुद्दीन और शहाबुद्दीन वहां पहुंचे और सुलह नहीं करोगे कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। संवाद ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें