लगभग आधा दर्जन गांवों में फैलाई जा चुकी है अफवाह
दुधारा और बखिरा थाना में दर्ज हुए हैं तीन केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में डकैती का पोस्टर चिपकाने के मामले में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस टीम ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में पुलिस ने दस लोगों पर कार्रवाई की। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में इस तरह की भ्रामक अफवाह फैलाई। दुधारा थाने में दो और बखिरा थाने में एक केस दर्ज हुआ है।
जिले में कई गांवों में डाका डालने का पोस्टर चिपकाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस जांच में इसे पूरी तरह से भ्रामक पाया गया। कई स्थानों से ऐसी झूठी सूचना से आजिज आने के बाद अधिकारियों के कड़े रुख के बाद पुलिस ने पोस्टर वार प्रकरण में अब अपना अपना सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर ऐसे भ्रामक खबर फैलाने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित करके पुलिस अब उनके साथ कठोर रुख अख्तियार करके कानूनी शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया है।
दुधारा पुलिस ने अफवाह फैलाने के मामले में दो केस दर्ज करके तीन आरोपियों पर पाबंदी की कार्रवाई करने के साथ ही लगभग पांच आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही प्रकाश में आए तो बाल अपचारियों पर कार्रवाई की। दरियाबाद गांव में डाका डालने का पोस्टर चस्पा करने पर कार्रवाई की गई।
जबकि पिठिया गांव में चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने कम्प्यूटर के तमाम उपकरण को जब्तकर तीन युवकों को जेल भेजने के साथ ही बाल अपचारी पर कार्रवाई की। वहीं, बखिरा पुलिस ने भी चौकीदार से तहरीर प्राप्त करके एक केस दर्ज करके प्रकाश में आए बाल अपचारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की।
कोट
जन सामान्य के बीच कुछ अराजक तत्व डकैती की भ्रामक सूचना फैला रहे हैं। यह पूरी तरह से निराधार है। ऐसी अफवाह फैलाने से लोग बचें। जहां पर भी इस तरफ की भ्रामक अफवाह को फैलाने की सूचना मिलती है तो सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी