फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रुपये खपाने की जल्दी, पानी पहुंचाने में हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा विकास खंड के बनेथू गांव में डेढ़ करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं शुरू हुई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

पांच वर्ष बीते, अब तो टंकी भी हो रही जर्जर, उखड़ रही पाइपें
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल/सांथा। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सांथा विकास खंड के बनेथू गांव में 149.22 लाख रुपये की लागत से पेयजल परियोजना शुरू की। पानी की टंकी का निर्माण जल निगम ने कराया। गांव में टोटी से पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन यह परियोजना अब भी अधर में है। सांथा के बनेथू में टंकी बने करीब पांच साल हो गए हैं, लेकिन अब तक ट्रायल नहीं किया गया, जबकि पानी की टंकी के साथ-साथ गांव में बिछाई गई पाइप तक जर्जर हो रही है, लेकिन जिम्मेदारों ने धन खपाने के बाद परियोजना की तरफ पलट कर नहीं देखा। गांव के लोग अभी भी शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। जिससे लोगों के घरों में शु़द्ध पेयजल पहुंचाने का सपना अधूरा रह गया है।

कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
वर्ष 2014-15 में परियोजना के लिए धन अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरु कराया। टंकी का निर्माण हुआ, पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन ट्रायल करने की जहमत तक नहीं उठाई गई। कारण यह है कि ट्रायल होते ही जगह-जगह लीकेज मिलने की आशंका है, इसलिए कार्यदायी संस्था काम अधूरा छोड़ दी है। जल निगम के जिम्मेदारों ने भी कार्यदायी संस्था पर काम पूरा करने का दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
बनेथू निवासी सुनील कुमार कहते हैं कि शुद्ध पेयजल पहुंचाने की मंशा पर जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। हीरामती का कहना है कि गांव में सरकारी हैंडंपप दूषित जल उगल रहे हैं, जबकि टंकी से पानी की आपूर्ति कराने में जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे है। मो. इलियास कहते हैं कि जलजनित बीमारियों से बचाव को लेकर आए दिन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, लेकिन परियोजना पूरा करने पर किसी का ध्यान नहीं है। जमुना कहते है कि पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है। टंकी भी जर्जर हो रही है, लेकिन एक बूंद पानी आज तक टोटी से नहीं निकल सका।
विज्ञापन



पेयजल परियोजना अधूरी है तो इसकी जानकारी जल निगम से ली जाएगी। साथ ही पत्र लिखकर काम पूरा कराने का निर्देश दिया जाएगा। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
अरुण कुमार एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें