फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खा कर दे दी जान

Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के चिरैयाडाड़ का मामला
विज्ञापन


संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के चिरैयाडाड़ में रविवार की शाम को पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि चिरैयाडाड़ निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मोती लाल शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटे भाई की पत्नी से कहासुनी करने लगा। बात बढ़ने पर छोटे भाई की पत्नी का सामान उठा कर फेंकने लगा। जिसको लेकर लोगों ने उसे समझा कर मामला शांत कराया। बाद में प्रदीप कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे मेंहदावल सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना दी। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें