-माध्यमिक विद्यालयों की 27 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। एएचएग्री इंटर कालेज दुधारा में माध्यमिक विद्यालयों के 27 वीं एथलेटिक्स महाकुंभ का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ। प्रतियोगिता के सीनियर बालक 800 मीटर वृत्ताकार दौड़ में टुंगपार के आलोक कुमार प्रथम, मगहर के अभिषेक प्रजापति द्वितीय और हीरालाल खलीलाबाद के राघवेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद नाथ व संचालन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी व कमर आलम सिद्धकी ने किया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि खेलकूद से आत्म विश्वास व संघर्ष की क्षमता विकसित होती है।
कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और जीत की भावना सिखाते हैं। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। आयोजक प्रधानाचार्य मुनीर आलम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। शिक्षक संजय द्विवेदी ने विद्यालय के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक 800 मीटर वृत्ताकार दौड़ में टुंगपार के आलोक कुमार प्रथम, मगहर के अभिषेक प्रजापति द्वितीय और हीरालाल खलीलाबाद के राघवेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। जबकि जूनियर बालक हीरालाल खलीलाबाद में विकास प्रथम, मगहर के शिशक चौरसिया द्वितीय और त्रयम्बक तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका में हीरालाल खलीलाबाद की श्रेया सिंह प्रथम, मगहर की प्रीती द्वितीय, जीजीआईसी की विजय नंदनी तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर सब जूनियर बालक में हीरालाल खलीलाबाद के शशि गौड़- प्रथम , मगहर के सुनील कुमार- द्वितीय, मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद कृष्णा-तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, ब्लाॅक प्रमुख मुमताज अहमद, जिला समन्वयक धर्मेंद्र मिश्रा, खेल सचिव जोखू प्रसाद, शमशेर अहमद, मोहम्मद शाहिद, प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह खान, सबीहा मुमताज, फिरोज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।