फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर चलना मुश्किल, एंबुलेंस को भी नहीं देते रास्ता

Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल नगर में सीएससी तिराहे पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड।संवाद
विज्ञापन
मेेेंहदावल। मेंहदावल क्ल्षेत्रम में रोज नए-नए अवैध टैक्सी स्टैंड बन रहे हैं। आलम यह है कि कहीं रोड तो कहीं सीएचसी का गेट, ऑटो चालक हर जगह टैक्सी स्टैंड बनाकर वहां से संचालन कर रहे हैं, जबकि शासन का निर्देश है, अवैध टैक्सी स्टैंड पर हर हाल में रोक लगाई जाए, लेकिन शासनादेश को दरकिनार कर मेंहदावल क्षेत्र में तीन अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं तहसील और पुलिस, प्रशासन अवैध टैक्सी स्टैंड की जानकारी होने के बाद भी इन पर नकेल नहीं कस पा रहा है। मेंहदावल नगर पंचायत में तीन अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने अवैध टैक्सी स्टैंड पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को पहले ही निर्देश दिया है, लेकिन मेंहदावल क्षेत्र में अवैध रूप से टैक्सी स्टैंडों का संचालन से यहां के लोगों के लिए काफी परेेशानी का विषय है। मेंहदावल कस्बे के रहने वाले रामहीत देव, प्रकाश पांडेय, सौरभ पांडेय और अमित पांडेय आदि लोगों का कहना है, कि अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सीएचसी तिराहे पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण मरीजों को रोज परेशान होना पड़ता है।
टैक्सी चालक सीएचसी के मुख्य गेट के सामने वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। इससे सीएचसी में आने-जाने वाली एंबुलेंस को बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। इस संबंध में जब सीएचसी कर्मी टैक्सी चालकों से बात करने जाते हैं, तो वह विवाद पर उतारू हो जाते हैं। यही हाल शीतला माता मंदिर के पास संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड का भी है यहां टैक्सी चालक रोड पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जब बगल से अन्य वाहन गुजरते हैं तो अक्सर वाद-विवाद होता है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को भी शीतला माता मंदिर टैक्सी स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हुई थी। टडवरिय चौराहे की स्थिति इसी तरह बदहाल है, यहां भी अवैध टैक्सी स्टैंड के संचालन से रोज आवागमन प्रभावित होता है, जबकि नगर पंचायत प्रशासन ने केवल तीन टैक्सी स्टैंड को अधिकृत किया है। इसमें पहला स्टैंड मेंहदावल-खलीलाबाद स्टैंड है, जबकि दूसरा स्टैंड मेंहदावल-नंदौर टैक्सी स्टैंड है और तीसरा स्टैंड पूरवा वार्ड के पास मेंहदावल-करमैनी टैक्सी स्टैंड चिह्नित है।
तीनों स्टैंडों का प्रतिवर्ष नगर पंचायत प्रशासन से टेंडर भी निकालता है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की नाक के नीचे कई अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन किया जा रहा है। इससे नगर पंचायत के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि मेंहदावल कस्बे में तीन टैक्सी स्टैंड नगर पंचायत के सरकारी अभिलेख में अंकित हैं। इन स्टैंड की नीलामी भी समय-समय पर होती है। मार्च में तीनों टैक्सी स्टैंडों की नीलामी हो चुकी है, जिसकी वसूली संबंधित ठेकेदार करते हैं। अन्य किसी स्टैंड का उल्लेख न तो सरकारी अभिलेख में है न ही उनकी नीलामी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें