संतकबीरनगर। खनन निरीक्षक नरेश कुमार महतों ने शनिवार को दुधारा क्षेत्र के साल्हेपुर में ग्राम समाज की जमीन में मिट्टी खनन का मामला पकड़ा। मौके से बरामद ट्रैक्टर मय लोडर व एक ट्रैक्टर- ट्राली को सीज करते हुए दुधारा पुलिस को सौंप दिया।
खनन निरीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान साल्हेपुर ग्राम पंचायत की जमीन में बिना अनुमति के अवैध तरीके से मिट्टी खनन करा रहे थे। पूछताछ में प्रधान बताए कि वह जनहित कार्य के लिए मिट्टी खनन करा रहे थे,लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं लिए। इस मामले में डीएम के स्तर से जुर्माना लगाया जाना है। इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी। संवाद