फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस दिन में किसानों को नहीं दिया भुगतान तो दर्ज करा देंगे मुकदमा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बीमा के कलस्टर मैनेजर रवि ग्रोवर को निर्देश देते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दस दिन में किसानों को नहीं दिया भुगतान तो दर्ज करा देंगे मुकदमा
विज्ञापन

डीएम की सख्ती से बीमा कंपनी के अफसर सहमे, दिया लिखित भरोसा
20 गांवों के किसानों को नहीं मिल पाया फसल की क्षति का मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किसानों को फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति देने में बीमा कंपनी के अधिकारी टालमटोल कर रहे थे। बृहस्पतिवार को डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट बुलाया। दस दिन में भुगतान नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इससे बीमा कंपनी के अधिकारियों सहम गए। बीमा कंपनी के कलस्टर मैनेजर ने दस दिन में भुगतान करने का लिखित भरोसा दिया।
जिले के किसानों का बीमा करने के लिए शासन ने यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया है। बीमा कंपनी ने धान की फसल के लिए करीब 23 हजार किसानों का बीमा किया है। किसानों की फसल पहले सूखा से और फिर बाढ़ से प्रभावित हुई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मियों की संयुक्त टीम ने सर्वे किया। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार और पौली ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और बाढ़ से 20 गांवों के किसानों की फसल को क्षति हुई। इन्हीं दोनों ब्लॉकों के किसानों का फिर से सर्वे हुआ। सर्वे के आधार पर क्षति का 25 प्रतिशत का भुगतान तत्काल करने का नियम है। क्रॉप कटिंग के आधार भी भुगतान का नियम है। बीमा कंपनी के अधिकारी दोनों ब्लॉकों के गांवों सर्वे रिपोर्ट पर सहमति नहीं जता रहे थेे। डीएम दो बार बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके थे।
डीएम के बुलाने पर वृहस्पतिवार को बीमा कंपनी के राज्य स्तरीय कलस्टर मैनेजर रवि ग्रोवर और जिले के प्रबंधक वरुण कुमार व अन्य प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ने उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा से प्रगति पूछी। बीमा कंपनी के अधिकारी भुगतान को लेकर इधर-उधर की बातें समझाने लगे तो डीएम नाराज हो गए। दोनों ब्लॉकों के किसानों की देयता धनराशि 1.55 करोड़ रुपये बन रही है। इसे दस दिनों के भीतर भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

...
2100 किसान को मिलेगा लाभ
हैंसर बाजार क्षेत्र के आगापुर उर्फ गुलरिहा, चपरा पूर्वी, जगदीशपुर, गायघाट दक्षिणी और तुर्कवलिया नायक के करीब 800 किसान मुआवजे की रकम पाएंगे। पौली ब्लॉक के छपरा मगर्वी, नरायनपुर, मदरहा, मांझा खड़गपुर, दूलमपुर, तेजपुर, बछईपुर, नकहा, भोतहा, हरिवंशपुर, पड़रिया,गागरगाड़, रामपुर,मकदूमपुर, शंकरपुर के करीब 1300 किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें