फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं चेता प्रशासन तो हो सकती है बड़ी घटना

Sat, 16 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नहीं थम रहा मुंडेरा शुक्ल गांव में दो पक्षों का विवाद
विज्ञापन

- एक सप्ताह के भीतर तीन बार हो चुकी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाली निर्माण को लेकर मुंडेरा शुक्ल गांव में उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम व बृहस्पतिवार की सुबह हुई मारपीट की घटना से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। हालांकि पुलिस दोनों मामलों में मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फिर भी अभी तक कोई आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आया है।

मुंडेरा शुक्ल गांव विवाद के मामले में हमेशा चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस बार अंडरग्राउंड नाली निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के बीच झगड़े की शुरुआत हुई। नाली निर्माण के विवाद का निस्तारण करने के लिए सीडीओ संत कुमार व तहसीलदार योगेंद्र पांडेय तीन मार्च को गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता किए। अधिकारियों का कहना है कि विवाद का समाधान कर दिया गया था। लेकिन उधर नाली निर्माण रोके जाने पर प्रधान पक्ष में आक्रोश बढ़ने लगा। तो दूसरी तरफ बीडीसी सदस्य का पक्ष भी अपनी बातों पर अड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर फरवरी में दोनों पक्षों के बीच नोंक-झोक के बाद हाथापाई भी हुई थी। लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। बीडीसी विवेक कुमार चौहान का कहना है कि बुधवार के शाम जब अपनी माता का जन्मदिन मना रहे थे। उसी समय प्रधान श्रवण कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ आए और मारना-पीटना शुरू कर दिए। इस मामले में बुधवार को ही देर शाम पुलिस ने राजेश यादव, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र और ग्राम प्रधान श्रवण कुमार यादव के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया।
इस मामले में जांच के रास्ते पर पुलिस का एक भी कदम नहीं बढ़ा था कि अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने होकर मारपीट किए। जिसमें बीडीसी सदस्य पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में ग्राम प्रधान श्रवण यादव समेत आठ नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। गांव के लोगों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान श्रवण यादव के पक्ष के लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन



मुंडेरा शुक्ल गांव में हुए विवाद को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पैनी नजर है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- केशव नाथ, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें