फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय से नहीं चेता प्रशासन तो बढ़ सकता है विवाद

Mon, 30 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। प्रशासनिक अमला अतरी-नानकर में उपजे विवाद को सुलझाने को लेकर भले ही अपनी पीठ थपथपा रहा हो, लेकिन गांव में अब भी तनाव है। सोशल मीडिया पर एक पक्ष के जरिये अभी भी विवादित पोस्ट किया जा रहा है। एक पक्ष दो नवंबर को इस मुद्दे को लेकर किसी स्थान पर बैठक करने जा रहा है।
विज्ञापन


अतरी नानकार में शनिवार को एसडीएम-सीओ ने पहुंच कर विवाद निस्तारित कराया था। एक पक्ष के बोर्ड पर सफेट पेंट लगवाया था। एसडीएम ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इधर रविवार को एक पक्ष के जरिये सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया। जिसमें विवादित टिप्पणी की गई है और उन्हें सबक सिखाने की बात कही गई है। पोस्ट में यह कहा गया है कि अपने महान पुरुषों के धरोहर को बचाना है। ऐसे में सभी लोग एकत्रित होकर लड़ाई लड़ें। यदि प्रशासन समय रहते नहीं चेता को विवाद बढ़ सकता है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों के 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया जा चुका है। दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया है। यदि कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसके साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें