- मगहर कस्बा के काजीपुर मोहल्ला का निवासी था मृतक
-उपचार के लिए जिला अस्पताल से अचानक लापता हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। शहर के डीएम आवास से कुछ दूर आगे बुधवार को मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मगहर कस्बा के मोहल्ला काजीपुर निवासी शिवकुमार साहनी पुत्र भगेल (50) के रूप में हुआ। बेटे सुरेश कुमार के साथ बुधवार को वह जिला चिकित्सालय में दवा कराने गए थे। बेटे द्वारा जांच रिपोर्ट लेने के दौरान शिव कुमार कहीं चले गए। बेटे व परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिले तो कोतवाली खलीलाबाद को सूचना दी।
सुरेश कुमार ने बताया कि पिता टैक्सी मैकेनिक का कार्य करते थे। दो वर्षों से मनोरोग के शिकार थे। इसकी वजह से वह घर पर ही रहते थे। उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को वह अपने पिता शिवकुमार को दवा कराने खलीलाबाद गए थे। जब जांच रिपोर्ट लेने लगे उसी बीच पिता अस्पताल से लापता हो गए। खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद वह कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी।
बृहस्पतिवार को पता चला कि एक व्यक्ति की लाश मोर्चरी में रखी हुई है। पहुंचने पर शव की शिनाख्त पिता शिव कुमार के रूप में की। मृतक शिवकुमार अपने पीछे पत्नी संगीता देवी व दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं।