बखिरा। क्षेत्र के शिकोहरा गांव में दंपती की पिटाई में तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आलोक पाठक पुत्र राजकिशोर पाठक ने बताया पांच मई की शाम को आठ बजे पुरानी रंजिश की वजह से गांव निवासी अशोक अपने अन्य तीन सगे भाइयों व बेटे के साथ मिलकर उसके घर में घुस आए व उसे अपशब्द कहते हुए लाठी डंडे व लात घूसे से मारपीट की। बीच बचाव के लिए आई पत्नी पूनम पाठक को भी मारा पीटा। इसके साथ ही जान से मारने के धमकी देते हुए भाग गए। एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी अशोक राजभर, श्यामू राजभर, इंद्रलाल व विश्वदीपक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद