मेंहदावल। थाना क्षेत्र के गगनई बाबू मोहल्ले में एक महिला के साथ दबंगों ने मारपीट की, बचाव में आए पति को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लाेगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए गए तहरीर में सरोजा देवी निवासी गगनई बाबू ने बताया कि वह गांव में जा रही थी। बिना किसी कारण रंगीलाल, मंगेश और शिवम ने लाठी-डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया। बचाव करने आए पति मुन्नीलाल को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। संवाद