-ढेलुआखोर में विवाहिता की मंगलवार रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति और ससुर को मगहर के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि ढेलुआखोर में विवाहिता सोनी गुप्ता की मंगलवार रात में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ-जेठानी समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी पति विजय गुप्ता और ससुर प्रहलाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।