फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर पैदल खलीलाबाद तक चले

विज्ञापन
खाटू श्याम की झांकी के साथ निशान यात्रा निकाली गई। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर पैदल खलीलाबाद तक चले
विज्ञापन

खाटू श्याम वाले के कार्यक्रम में श्याम सलोनी परिवार शामिल हुआ
बखिरा। शुक्रवार को बखिरा कस्बे में श्याम सलोनी परिवार की ओर से खाटू श्याम की झांकी के साथ ही निशान यात्रा भी निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथ में निशान लेकर बखिरा से खलीलाबाद तक पैदल चले। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए फलाहार व पानी का भी इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे खाटू श्याम वाले की झांकी निकाली गई। झांकी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में झंडा लगा हुआ निशान लेकर चल रहे थे। भंगेश्वरनाथ से निकली निशान यात्रा पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा चौराहा, मंगल बाजार, शनिचरा बाजार, सहजनवां तिराहा, इंटर कॉलेज तिराहा से होते हुए कोपिया, बघौली से होते हुए ख़लीलाबाद तक पहुंची। पूरे निशान यात्रा में श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते गाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए कोपिया शिव मंदिर व बघौली पोखरे पर फलाहार व अल्पाहार का इंतजाम किया गया था। इस यात्रा में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस संग चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें