संतकबीरनगर। जनपद में शनिवार को भी आग ने जमकर तांडव मचाया, इससे खेत में डंठल, घरेलू सामान और तीन बकरियों की मौत हो गई। खलीलाबाद शहर के मटिहना मोहल्ले में अज्ञात कारणों से एक रिहायसी झोपड़ी में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। साथ ही तीन बकरियां भी झुलस कर मर गई। इसी तरह बेलहर क्षेत्र के उमिला खोर में झोपड़ी और खेत में आग लग गई, जिससे पशुपालक का भूसा और खेत में खड़ा डंठल जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि दुधारा, मेंहदावल और धनघटा क्षेत्र के कई स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया गया। संवाद