फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और डीडीओ में नोकझोंक

विज्ञापन
विकास भवन में डीडीओ और सपा नेता के बीच हो रही नोक झोक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सपा नेता और डीडीओ में नोकझोंक
विज्ञापन

- सपा नेता ने डीडीओ पर लगाया प्रधानों से धनउगाही करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सपा नेता और डीडीओ में नोकझोंक हुई। सपा नेता ने डीडीओ पर प्रधानों से वसूली का आरोप लगाया और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
सपा के वरिष्ठ नेता और मेंहदावल विधानसभा से प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय डीडीओ कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कुछ प्रधान भी मौजूद थे। उन्होंने डीडीओ से प्रधानों के साथ हो रहे वसूली पर नाराजगी जताई और ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके बाद सपा नेता और डीडीओ में खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि डीडीओ गांव में जाते हैं और विकास कार्यों की जांच के नाम पर प्रधान से रकम मांगते हैं। जो प्रधान रकम देने में आनाकानी करता है तो उस पर बीडीओ के जरिए दबाव बनाते हैं। इसके साथ ही अपने कार्यालय में रात आठ बजे तक रहते हैं और वसूली का कार्य करते हैं। सपा नेता ने कहा कि इसकी शिकायत शासन में की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीडीओ सुदामा प्रसाद ने कहा कि सपा नेता ने जो आरोप लगाया है वह निराधार है। वह हमेशा सरकार की योजनाओं के हित में कार्य करते हैं। विकास के संबंध में जो योजना आती है उस संबंध में कार्य करने की वजह से कार्यालय में समय लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें