फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम के हाथों शहर में सेफ सिटी के शिलान्यास की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो फरवरी को मगहर में सामूहिक विवाह में शामिल हो सकते है सीएम
विज्ञापन

- सीएम के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के दो फरवरी को कबीर मगहर महोत्सव में आने की उम्मीद है। सीएम यहां होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही खलीलाबाद में सेफ सिटी के तहत होने वाले कार्यों के शिलान्यास की उम्मीद जग गई है। मेंहदावल बाईपास पर चौराहे की रंगाई पुताई और साफ सफाई तेजी से हो रही है। सड़कें दुरूस्त हो रही है।
लोकसभा चुनाव नजदीक है। इससे पहले जनता में अच्छा संदेश जाए, इसलिए जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को आच्छादित करने के लिए मुहिम चल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए योजनओं से वंचित पात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस बीच मगहर में चल रहे कबीर मगहर महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित है। यहां पर सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जहां करीब 600 जोड़ी युवक-युवतियां विवाह बंधन में बधेंगे। इसकी तैयारी चल रही है। हेलीपैड के पास लगने वाली दुकानों को हटा दिया गया है ताकि हेलीपैड को तैयार किया जा सके। इस बीच यह भी संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री खलीलाबाद सेफ सिटी योजना के कार्याें का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


सेफ सिटी के तहत होने हैं यह कार्य
खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने योजना तैयार की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना है। चौराहे का विस्तार होने के साथ ही फौव्वारा, यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जाने की योजना है। साथ ही ओवरब्रिज के दीवार की रंगाई -पुताई का कार्य चल रहा है, जहां पर कबीर से जुड़े दोहे आदि लिखे जाएंगे। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा और शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। डिवाइडरों की रंगाई पुताई भी होगी।
विज्ञापन


खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी बनाया जा रहा है, इसके तहत मेंहदावल बाईपास पर कार्य शुरू कराए गए है, रंगाई पुताई के साथ ही अन्य कार्य शुरू हो गए है, जल्द ही इसका शिलान्यास कराया जाएगा ताकि कार्य को गति मिल सके।
महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें