फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर में विद्युत सब स्टेशन की आस रह गई अधूरी

Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल इसी तरह पिपरा प्रथम में बनना है सब स्टेशन।
विज्ञापन
-अगस्त 2022 में ऊर्जा मंत्री ने की थी सब स्टेशन बनाने की घोषणा
विज्ञापन

- सब स्टेशन बनने से बेलहर नगर पंचायत के लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए बेलहर में विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना है। करीब एक साल पहले इसकी घोषणा प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने की थी। लेकिन अब तक विद्युत सब स्टेशन की आस अधूरी रह गई है। इसके कारण इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और लोकल फाॅल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है।

बेलहर को अभी तक नंदौर फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। क्षेत्र लंबा होने और ओवरलोड के चलते बार-बार बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। इस समस्या को देखते हुए एक कार्यक्रम में आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अगस्त 2022 में बेलहर में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किए जाने की घोषणा की थी। साथ ही बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि तीन माह में सब स्टेशन तैयार कर ली जाए। उनकी घोषणा के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने पिपरा प्रथम में स्थान चिह्नित किया। साथ ही यहां पर 33/11 का विद्युत सब स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन


इस सब स्टेशन से नव सृजित नगर पंचायत बेलहर के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराया जाना है। बिजली निगम के कर्मचारियों का दावा है कि यदि नया विद्युत सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाए तो बेलहर क्षेत्र में लो- वोल्टेज और लोकल फाॅल्ट की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। लेकिन अभी तक इस सब स्टेशन का निर्माण तक शुरू नहीं हो पाया है। जिसके कारण इस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लोकल फाॅल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में अधीक्षण अभियंता डीके लाल ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें