जलपान की दुकान में पकड़ा गया हुक्का बार
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बुधवार की शाम को सेमरियावां में स्थित एक जलपान की दुकान में हुक्का बार पकड़ा। पुलिस ने मौके से हुक्का बार के मालिक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने हुक्का पीने के उपकरण, नशा के सामान को बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हुक्का बार बंद करने का निर्देेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हुक्का बार संचालित होने से तमाम युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। इधर, सेमरियावां में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली। जिस जलपान की दुकान में हुक्का बार चल रहा था, वहां छापा मारा गया। मौके से दो हुक्का पीने के उपकरण और नशा के सामान मिले। मौके से हुक्का बार के मालिक समेत दो को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो