फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अचानक बंद कर दिया हाईवे, कर दिया रूट डायवर्जन

Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रूट वायवर्जन के चलते कांटे के पास हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या में शनिवार की देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने हाईवे पर तीन बजे रूट डायवर्ट कर दिया। बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह रूट डायवर्जन रविवार की दोपहर 12 बजे तक रहेगा। शाम को छोटी गाड़िया भी रोक दी गईं। बड़ी गाड़ियों को मेंहदावल, बांसी होते हुए लखनऊ भेजा गया। अयोध्या में दीपोत्सव में भीड़ को देखते हुए हाईवे पर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। इधर, पुलिस को सूचना मिली तो मगहर दुर्गा मंदिर के पास बड़े वाहन रोक दिए गए। बड़े वाहन दुर्गा मंदिर होते हुए घघसरा और बखिरा के रास्ते बांसी भेजे गए, जहां से वे लखनऊ जाएंगे। इधर, मेंहदावल बाईपास पर भी बड़े वाहनों को घुमा दिया गया। ये वाहन बखिरा के रास्ते बांसी होकर लखनऊ गए। हालांकि वाहनों के दूसरे रास्ते से जाने की वजह से जाम की समस्या नहीं हुई। कुछ बड़े वाहनों को कांटे से आगे बढ़ने नहीं दिया गया। सिर्फ छोटे वाहन ही जा रहे थे। अयोध्या में दीपोत्सव शुरू होते ही करीब छह बजे छोटे वाहनों को चार घंटे के लिए रोका गया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने रूट डायवर्जन का हाल जाना। मगहर के दुर्गा मंदिर पर पहुंच कर व्यवस्था देखी। इस दौरान यातायात प्रभारी परहंस समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
अयोध्या में दीपोत्सव की वजह से रूट डायवर्जन किया गया है। यह रूट डायवर्जन रविवार को दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अयोध्या से जैसी सूचना मिलेगी तो रूट डायवर्जन पहले भी समाप्त कर दिया जाएगा। -सत्यजीत गुप्त, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें