फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे बंद...लंबी दूरी की बसों का मार्ग बदला, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम
विज्ञापन

-किराए को लेकर किचकिच के बाद प्राइवेट बस संचालकों ने सेवाएं बंद की, ट्रेन से सफर में भी दुश्वारी

संतकबीरनगर।
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अयोध्या में भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने 26 जनवरी तक हाईवे पर बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बसों का मार्ग बदल दिया गया है, जिससे लखनऊ, कानुपर, दिल्ली व अन्य जगहों की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनों में भी जगह न मिलने से परेशानी और बढ़ गई है।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाईवे पर बड़े वाहनों पर पहले से ही 22 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अयोध्या में भीड़ कम नहीं होने के कारण यह प्रतिबंध 26 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया। साथ ही बसों का मार्ग भी बदल दिया गया है। लखनऊ की ओर जानेवाली बसों को अब मेंहदावल बाईपास से बखिरा, नंदौर, बांसी होते हुए भेजा जा रहा है। बदले मार्ग से सफर में यात्रियों को जहां समय अधिक लग रहा है, वहीं अधिक किराया भी लग रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस का संचालन करने वाले विनोद यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग से जाने में समय कम लगता है और डीजल की भी बचत होती है। बांसी होकर जाने में ज्यादा डीजल की खपत होती है। इसलिए किराया बढ़ा दिया जाता है। इसे लेकर अक्सर यात्रियों से बहस हो जाती है। इसलिए जब तक हाईवे नहीं खुलेगा तब तक बस का संचालन ठप करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली जाना था। बाईपास पर रोडवेज बसे आ नहीं रही हैं, निजी बसें भी कम हैं। जो निजी बसें चल भी रही हैं वह अधिक किराया मांग रही हैं। दिल्ली जाना जरूरी है।
विज्ञापन

दीपक कुमार, निवासी मेंहदावल


ट्रेन में काफी भीड़ है, जनरल बोगी का टिकट मिला है तो ट्रेन पकड़ने आए थे, लेकिन ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। अब वापस जा रहे है, जब रास्ता खुलेगा तो बस से सफर करेंगे।
प्रज्ञान, निवासी बड़गो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें