लोहरौली। बेलहरकला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की भोर में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा नवनिर्मित बेलहर थाना के पास हुआ। ट्रक डुमरियागंज से बिहार की ओर गेहूं लेकर जा रहा था। चालक के अनुसार जब ट्रक जंगल सुरसा चमनजोत इलाके में पहुंचा, तभी सामने अचानक एक जंगली जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक का संतुलन खो दिया और वाहन पलट गया। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। संवाद