संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों की तैयारी परखी जाएगी। साथ ही, बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी कमजोरियों को चिह्नित कर दूर करने पर जोर दिया जाएगा। जिले में 22 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त और 250 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्री बोर्ड परीक्षा होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा से छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप को समझने और निर्धारित समय में सवाल हल करने का अभ्यास मिलेगा। परीक्षा के परिणाम के आधार पर शिक्षक कमजोर विषयों और अध्यायों पर विशेष ध्यान देंगे, ताकि छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। संवाद
ज