फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्य छिपाकर मंडल के 9661 लोगों ने लिया किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तथ्य छिपाकर मंडल के 9661 लोगों ने लिया किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
विज्ञापन

अभी तक मंडल में सिर्फ 1202 किसानों से हो पाई है वसूली
संतकबीरनगर। तथ्य छिपाकर बस्ती मंडल के तीनों जनपदों में 9661 आयकरदाता किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है। केंद्र सरकार के जरिए संबंधितों का आधार कार्ड और पैनकार्ड लिंक कराया गया, तब मामला पकड़ में आया। विभाग की ओर से संबंधित किसानों से रकम की वसूली के लिए नोटिस जारी की गई है।
आयकरदाता किसानों ने तथ्य छुपाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है। इसमें बस्ती मंडल के 9661 लोगों ने योजना का लाभ लिया है। इसमें संतकबीरनगर जिले के 2198 लोगों ने गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है। किसी ने एक किस्त तो किसी ने दो किस्त ली है। कुल एक करोड़ 75 लाख 68 हजार रुपये की वसूली की जानी है। जबकि बस्ती में 4717 आयकर दाता किसानों ने योजना का लाभ लिया है। यहां तीन करोड़ 58 लाख 22 हजार रुपये की वसूली की जानी है। जबकि सिद्घार्थनगर जिले में 2646 लोगों ने योजना का लाभ लिया है। यहां 85 लाख छह हजार रुपये की वसूली की जानी है। उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर में 2.95 लाख किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे हैं। ऐसे किसान जो आयकर दाता हैं, लेकिन वास्तविक तथ्यों को छुपाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा लिए थे। केंद्र सरकार के स्तर से आधार कार्ड व पैन कार्ड के माध्यम से उनकी पहचान की गई है। इसकी सूची जनपदों को अभी पांच दिन पहले ही भेजी गई है। बस्ती मंडल में तथ्य छुपाकर 9661 आयकर दाताओं ने योजना का लाभ लिया है। वैसे अभी तक 2198 में से 265 किसानों से 19 लाख 42 हजार की वसूली की गई है। जबकि बस्ती में 4717 में से 658 किसानों से 54 लाख 98 हजार रुपये और सिद्धार्थनगर में 2646 में से 278 किसानों से 20 लाख 92 हजार की वसूली की जा चुकी है। जो लोग रकम लौटाने में आनाकानी करेंगे, उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार मृतक उठा रहे पीएम सम्मानि निधि का लाभ
शासन के निर्देश पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे लाभार्थियों के भूमि का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए तीनों तहसीलों में लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मी लगाए गए हैं। जिले में 2.95 लाख किसान योजना का लाभ पा रहे हैं। अभी तक तीनों तहसीलों में 1.80 लाख किसानों का ही सत्यापन हो पाया है। जिसमें करीब 15 हजार लाभार्थी मृतक पाए गए हैं। उम्मीद है कि 25 अगस्त तक सत्यापन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद लाभार्थियों को तीनों तहसीलों के रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। उससे भूमि का विवरण स्पष्ट हो पाएगा और मृतक लाभािर्थियों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों की भूमि का विवरण तैयार हो रहा है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें