बड़गों चौराहे के पास लोगों के घरो के सामने जमा गंदा पानी।संवाद
शुक्रवार को दो और डेंगू से पीड़ित मरीज मिले, अब तक सात मरीज मिले
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं हो रही दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दिया है। जिला अस्पताल की पैथालाॅजी की जांच में बृहस्पतिवार को कुल छह मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। शुक्रवार को दो और मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। इसके बावजूद जगह-जगह हुए जलभराव को हटाया नहीं जा रहा है। शहर के वार्डों में गंदगी का भरमार लगा हुआ है। साफ-सफाई अभियान सिर्फ कागजों में ही चलाया गया। नाम मात्र की सफाई व दवा का छिड़काव कर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लिए।
स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह से विशेष संचारी रोग अभियान चला रहा है। इसके साथ ही सफाई, स्वच्छता व दवाओ के छिड़काव पर जोर दिया था। इसमे विभाग ने वाहनों के जरिए प्रचार प्रसार भी कराया था, पर यह प्रचार प्रसार कही भी नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही शहर से लेकर गांव तक जलभराव व गंदगी का अंबार है। सिर्फ कागजों में दवाओं का छिड़काव किया गया। बृहस्पतिवार को डेंगू के छह मरीज मिले तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। यहीं नहीं शुक्रवार को दो और मरीज डेंगू से पीड़ित मिले है। यह दोनों मरीज नाथनगर और हरिहरपुर के है और इनकी उम्र 10 साल के अंदर की है। स्वास्थ्य महकमे ने लोगों से बचाव व गदंगी से दूर रहने की सलाह दे रहा है। इसके साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दिया है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मुबारक अली ने बताया कि डेंगू के मरीज मिले है। लोग सावधानी बरते और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही जहां मरीज मिले है वहा पर दवाओं की फागिंग कराई जाएगी।
डेंगू के मरीज मिले है, जिसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है, लोग खुद सावधानी बरते और बचकर रहे। ठंड का प्रकोप तेज होने पर इसका असर कम हो जाएगा। डेंगू के इलाज के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है।
डॉ. वीपी पांडेय, अपर सीएमओ