फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर की जानकारी के लिए स्थापित होगी हेल्पडेस्क

Fri, 05 Dec 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचकों की सहायता प्रदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्प डेस्क पर बैनर लगाया जाना है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित कर्मचारी को नियुक्त कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करना एवं हेल्प डेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा हेल्प डेस्क का फोटोग्राफ्स किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय पांच दिसंबर तक हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने में सहायता करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें