फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में कई जगह जलभराव की समस्या से जूझने को मजबूर हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिनों से लगातार बादल छाए रहे। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे, इस बीच सोमवार को सुबह 11 बजे झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में जगह- जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आने- जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, जबकि धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे। 11 बजे के करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के गोलाबाजार, पठान टोला, अंसार टोला, डॉक बंगला के पास, मडया, तितौवा सहित विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण लोगों को आने- जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां पर जलभराव कम हुआ, वहां पर सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई। हालांकि बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर के निवासी दिलीप कुमार, मनोज कुमार आदि ने कहा कि दो दिनों से बादल छाए रहे। सोमवार को बारिश हुई तो गर्मी से राहत मिली है। नगर पालिका प्रशासन को जलनिकासी के लिए कदम उठाना चाहिए, ताकि लोगों को होने वाले दिक्कतों का निदान हो सके। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जल निकासी के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
00000000000000000000
धान की फसल को मिली संजीवनी
झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। धान की फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई है। किसान दशरथ यादव, श्रवण कुमार आदि ने कहा कि अच्छी बारिश होने से धान की फसल का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

00000000000000000000
मौसम में नरमी बनी हुई है। सप्ताह भर रुक- रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और धान की फसल को भी फायदा पहुंचेगा।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें