ढोढई स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा निवृति स्वास्थ्यकर्मी को विदाई देतीं स्वास्थ्यकर्मी।
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाॅक के ढोढई उपकेंद्र पर शुक्रवार को विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीरा देवी के सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं आशा कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक संरक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि मीरा देवी ने निष्ठापूर्वक कार्यों का निष्पादन किया। मौके पर आशा संगिनी विजय लक्ष्मी, दुर्गावती देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, गीता देवी, राजेश्वरी, सुनीता देवी, उर्वशी चौधरी, मीना देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद