रोसयाबाजार। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा के नेतृत्व में एसआईआर में नो मैपिंग के तहत सुनवाई की गई। इस दौरान महेश्वरपुर के आठ बूथों से कुल दस मतदाताओं की सुनवाई हुई। ईएआरओ खंड शिक्षाधिकारी पौली अर्जुन वर्मा ने बताया कि सात मतदाताओं के प्रमाण अधूरा पाया गया उनको अग्रिम 27 जनवरी पुनः प्रमाण के साथ बुलाया गया है। तीन मतदाताओं का प्रमाण पूर्ण पाया गया। उन मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आगे भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों को यह भी बताया गया कि तिथि वार ग्राम पंचायतों में भेजे गए नोटिस की जांच हेतु आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसकी सूचना बीएलओ दे रहे हैं।