फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रेड वेतन मान के लिए बेसिक हेल्थ वर्कस धरने पर

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना देते बेसिक हेल्थ वर्कस एसोसिएशन के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ग्रेड वेतन मान के लिए बेसिक हेल्थ वर्कस धरने पर
विज्ञापन

- सीएम को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र सीएमओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रेड वेतन मान और पदोन्नति के लिए बेसिक हेल्थ वर्कस एसोसिएशन ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र सीएमओ को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि दिसंबर 2011 से नियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता को पूर्व नियुक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तरह ग्रेड वेतनमान दिया जाए। उत्तराखंड सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्रेड वेतन मान 2800 और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को ग्रेड वेतन मान 4200 दिए हैं।
विज्ञापन

उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहाकि सेवा काल प्रमोशन के बाद प्रमोशन स्केल दिया जाए जो नहीं मिलता है, न ही इंक्रीमेंट मिलता है। सेवा काल में पदोन्नति के तीन अवसर उपलब्ध कराए जाए।
स्किल डवलपमेंट करते हुए बीएचडब्लू पुरूष को दो वर्षों का प्रशिक्षण दिया जाए और स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला से कार्य उनके प्रशिक्षण व ड्यूटी लिस्ट के अनुसार लिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीएचडब्लू पुरूष के कुल 9,080 पदों में से वर्तमान में 7,500 पद रिक्त हैं, उन्हें सरकार की मंशा के अनुसार यथा शीघ्र भरा जाए। इसके साथ ही बीएचडब्लू महिला से एचवी के प्रमोशन पूर्व छह माह के प्रशिक्षण की गति बहुत ही धीमी है, उसे तीब्रगति से कराया जाए, जिससे सबको अवसर मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री वीरेंद्र बहादुर, कोषाध्यक्ष श्यामधर राव, कौशर खान, विकास तिवारी, राम कुमार, शीला खरवार, पूर्णिमा भारती, अमिता, शशि, राधिका समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें