फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अल्ट्रासाउंड के लिए खाते हैं धक्के, बैठने तक का इंतजाम नहीं

Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में सरकारी अस्पतालों में मात्र जिला अस्पताल में अल्ट्रासांउड की व्यवस्था है। जिसकी वजह से यहां मरीजों की भीड़ अधिक रहती है। प्रतिदिन 200 के करीब अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोग धक्के खाते हैं। लंबी लाइन लगती है, यहां मरीजों के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। मरीज बरामदे में जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैसे तो ओपीडी, ब्लड जांच, हड्डी रोग विभाग में काफी भीड़ रहती है। इधर अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी भीड़ लग रही है। क्योंकि अल्ट्रासाउंड पूरी तरह से नि:शुल्क है। प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराने पर 600 से 800 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसलिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। मरीजों की लाइन लग रही है। उनके पर्चे जमा करा लिए जाते हैं, और जब उनकी बारी आती है तो नाम से बुलाया जाता है।
बाहर लाइन में लगे मरीज काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस गर्मी में मरीज बेहाल हो जा रहे हैं। अल्ट्रासांउड कराने आए महुली निवासी जगदीश, बंजरिया निवासी प्रवीण, शांति आदि ने बताया कि एक घंटे से लाइन में लगे हैं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से वह लोग जमीन पर बैठकर अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार कर रहे हैं। यही हाल अन्य मरीजों का रहा।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कक्ष में बैठने के लिए पक्की सीट का निर्माण है, लेकिन मरीजों की भीड़ के चलते वह छोटा पड़ जा रह है। फिलहाल मरीजों की समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें