जिलाअस्पताल में स्थित एमसीएच विंग अस्पताल।संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित एमसीएच विंग में महिला अस्पताल के संचालन के लिए 10 डॉक्टरों की जरूरत है। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से चिकित्सकों की तैनाती की मांग सीएमएस से की है। अगर यह चिकित्सक मिल गए तो महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सकेगी।
संयुक्त जिला अस्पताल परिसर के एमसीएच विंग में महिला अस्पताल को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ तो भरपूर हैं, लेकिन अन्य बीमारी के चिकित्सक नहीं हैं। इससे अस्पताल के संचालन में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ही एमसीएच विंग में अपनी सेवा दे रहे हैं। इससे जिला अस्पताल के संचालन में भी कठिनाई हो रही है।
सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि महिला अस्पताल के संचालन के लिए 10 चिकित्सकों की आवश्यकता है। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ, बेहोशी के चिकित्सक, फिजीशियन, जनरल सर्जन शामिल है। इनकी डिमांड महानिदेशालय स्वास्थ्य से की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एमसीएच विंग को डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे और बेहतर सुविधा महिलाओं को मिल सकेगी।