फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्यूटी से गायब रहे चिकित्सक, भटकते रहे मरीज

Tue, 23 May 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी में परेशान रहे मरीज।संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावा में चिकित्सकों के ड्यूटी पर देर से आना आम बात हो गई है। यही नहीं ओपीडी से चिकित्सक गायब हो जाते हैं। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीज व तीमारदार परेशानी झेलने को मजबूर हैं। कुछ ऐसा ही मंगलवार को देेखने को मिला, जहां ओपीडी से चिकित्सक गायब रहे और मरीज भटकते नजर आए।
विज्ञापन

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली आदि ब्लाकों के गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं। इस अस्पताल में लगभग पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। मंगलवार की ओपीडी में करीब 300 मरीज आए। इस दौरान दो महिला चिकित्सक, दो चिकित्सक और आयुष चिकित्सक की ड्यूटी रही। दोपहर एक बजे के करीब आयुष चिकित्सक इश्तियाक अहमद और दोनों महिलाएं डॉक्टर ओपीडी में मरीजों की जरूरी सलाह देते हुए मिलीं, जबकि डॉ. विवेक सोनी और डॉ. आरसी गौतम ओपीडी से गायब रहे।
मरीज इलाज के लिए परेशान रहे। बताया गया कि डॉ. विवेक सोनी लंच के लिए गए हैं, जबकि डॉ. आरसी गौतम ओपीडी से गायब रहे। वैसे तो सेमरियावां सीएचसी पर 11 चिकित्सकों की तैनाती है। 12 वर्ष पूर्व इस अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिला, तो लोगों को यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जगी, लेकिन लोगों को निराशा मिल रही है। मार्च 2021 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम संदर्भन इकाई( फर्स्ट रेफरल यूनिट) बनाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, एनआईसीयू का निर्माण, जनरल सर्जरी, ब्लड स्टोरेज यूनिट गंभीर रोगों के लिए जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध होने की बात कही गई, लेकिन सब बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इलाज कराने आए बिगरामीर निवासी कोद्दन ने बताया कि बिटिया सायमा को पेट में दिक्कत है। घंटाभर हो गया डाक्टर गायब हैं। अस्पताल कर्मचारी बोले हैं कि डाक्टर अभी आएंगे, इंतजार कर रहे हैं। डॉ. आर सी गौतम के बारे में कर्मचारियों ने बताया कि वह चले गए हैं। मरीज रमेश कुमार, अंगद कुमार, मोहसिना खातून, सालेहा खातून ने बताया कि डाॅक्टर साहब के इंतजार में बैठे हैं। जांच रिपोर्ट दिखानी है।
0000000000000000000000000000000000
मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओपीडी से पहले जाना और ओपीडी कक्ष से गायब रहना गंभीर मामला है। मामले की जांच की जाएंगी। संबंधित डाॅक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुरेश चंद्रा, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें