फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विशेषज्ञ चिकित्सक न रहने से मरीज निराश लौटे

Sun, 11 Jun 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजो का इलाज करते चिकित्सक।संवा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इस मेले विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने के चलते कई मरीज लौट गए। इस दौरान 925 मरीजों का उपचार करने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में रविवार को आरोग्य मेला आयोजित की गई। फार्मासिस्ट प्रेमचंद ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 32 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। इसके साथ जो मरीज गंभीर थे उन्हें जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी गई है। इलाज कराने आए रामसोच ने बताया कि सीने में दिक्कत थी, तो जिला अस्पताल दिखाने को कहा है।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार 40 मरीजों की जांचकर उनमें दवाएं दी गईं। यहां शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां वायरल फीवर, खांसी, जुकाम आदि के अधिक मरीज आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह ने बताया कि जो मरीज मेले में आए उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 39 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि मेले में ज्यादातर बुखार, पेट दर्द, उल्टी दस्त और खांसी के मरीज रहे। यहां इलाज कराने आए महुली निवासी जयकरन, श्यामबली ने बताया कि पैर की हड्डी में दिक्कत है तो उसे जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी।
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सभी 22 केंद्रों पर कुल 925 मरीजों का इलाज हुआ और दवाएं दी गई। जो लोग गंभीर थे उन्हें जिला अस्पताल दिखाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें