फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां की व्यवस्थाएं बदहाल, गर्मी से मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में अव्यवस्थाओं की भरमार है। इस भीषण गर्मी में मरीजों के लिए बने प्रतीक्षालय में पंखे नहीं लगे हैं। वहीं पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में प्रतिदिन करीब 300-400 मरीज इलाज के लिए तीमारदारों के साथ आते हैं। सीएचसी गेट से घुसते ही मरीजों के लिए एक प्रतीक्षालय बनाया गया है। मरीज यहां बैठ कर डॉक्टर की ओपीडी, दवा लेने और लैब की जांच में अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। प्रतीक्षा हाल में एक भी पंखा नहीं लगा है, न ही प्रकाश की उचित व्यवस्था है। अंधेरे और गर्मी में बैठकर मरीज और तीमारदार अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। घंटों इंतजार करने के दौरान मरीज गर्मी सहने को मजबूूूर हैं।
इरशाद अहमद, विष्णु मोदनवाल और अबूजर चौधरी ने बताया कि इस साल पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन सेमरियावां अस्पताल में इससे निपटने का कोई इंतजाम नहीं है। यहां एक पंखा तक की व्यवस्था नहीं है। प्रतीक्षा हाल में एक वाटर कूलर लगा था, कई साल से वह भी गायब है। अस्पताल की यह व्यवस्था स्वास्थ्य मंत्री के दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
प्रतीक्षालय में पंखा लगा हुआ था, जो खराब हो गया है। उसे ठीक करवाकर फिर से लगवा दिया जाएगा, मरीजों की व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाता है।
-डॉ. सुरेश चंद्र, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें